- Horoscope Today : 24 अप्रैल, 2025
मेष
आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा। उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है।
वृष
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके फैसले से किसी व्यक्ति को दु:ख ना हो। विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलेंगे।
मिथुन
परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं। ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते मन उदास होने की संभावना है।
कर्क
परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को नजऱअंदाज़ करने से तनाव बढऩा संभव है। डॉक्टरी सलाह लें।
सिंह
छोटी सी परेशानी से तनाव नहीं लें। थोड़ा तनाव तो कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है।
कन्या
खुद पर संयम बना के रखें, ताकि कोई शारीरिक परेशानी नहीं हो। हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है।
तुला
अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन तारीफ के लायक है। लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।
वृश्चिक
जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। शिकायत करने वालों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती है।
धनु
घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। यह अनुभव मजेदार रहेगा। निजी बातें किसी के साथ भी ना बांटें। व्यापार में अनुकूल सफलताएं मिलेगी।
मकर
किसी भी काम को शुरू करने से पहले परख लेना ही ठीक होगा। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। ऋणभार में वृद्धि होगी। सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी।
कुंभ
बातचीत और लेन-देन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। खूब प्रशंसा मिलेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
मीन
नजदीकी दोस्त साथ देगा। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन पर नियंत्रण रखें। सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)