Jharkhand Weather : कल से छह दिन बारिश, आंधी के साथ वज्रपात भी, ये जिले प्रभावित

झारखंड मौसम
Spread the love

  • हवा की गति 50 किमी प्रतिघंटा तक होने के संकेत
  • लगातार चार दिन वज्रपात का अलर्ट, रहें सावधान

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 7 अप्रैल से मौसम बदलने वाला है। लगातार छह दिन बारिश होगी। इसके कारण अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आंधी चलने के साथ वज्रपात भी होगा। इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 6 अप्रैल, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कल से यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 7 अप्रैल को उत्‍तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो जिले में देखने को मिलेगा।

8-9 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को राज्‍य के दक्षिणी, मध्‍य और उत्‍तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहदरगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

10-11 को भी बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में सामान्‍यत: बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

12 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 12 अप्रैल को राज्‍य के दक्षिणी, मध्‍य और उत्‍तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहदरगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

कल यहां वज्रपात और आंधी

केंद्र के अनुसार 7 अप्रैल को उत्‍तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति‍घंटा होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो जिले में देखने को मिलेगा।

8-9 को यहां वज्रपात और आंधी

केंद्र के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को राज्‍य के दक्षिणी, मध्‍य और उत्‍तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति‍घंटा होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहदरगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

10 को पूरा राज्‍य प्रभावित

केंद्र के अनुसार 10 अप्रैल को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की गति‍ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK