मेन रोड में राष्ट्रपिता के सौन्दर्यीकृत प्रतिमा का हुआ अनावरण

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड चैंबर और मेन रोड व्यवसायी संघ की देखरेख में संचालित किये जा रहे मेन रोड के काली मंदिर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सौन्दर्यीकृत प्रतिमा का अनावरण 6 अप्रैल को किया गया। सौन्दर्यीकृत प्रतिमा का अनावरण चैंबर के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने किया। सभी व्यापारी समाज को रामनवमी की बधाई दी।

प्रतिमा अनावरण के अवसर पर चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने स्वच्छता ही सेवा की बात कहते हुए बापू के बताये गए मार्ग पर चलने के लिए सदस्यों को प्रेरित किया। बापू की इस प्रतिमा को सौन्दर्यीकृत कराने में सहयोग के लिए उन्होंने कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अरुण भरतिया, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल और मेन रोड व्यवसायी संघ के पदधारियों के प्रति आभार जताया।

महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने जल्द ही निगम से समन्वय बनाकर बंगलुरु की तर्ज पर राजधानी रांची के मेन रोड के डिवाइडर पर अल्तमस के पौधे लगवाने की बात कही।

इस अवसर पर चैंबर उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, मुकेश अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, सदस्य किशन अग्रवाल, आनंद जालान, अरुण भरतिया, विकास झाझरिया, मेन रोड व्यवसायी संघ के बिनोद टेकरीवाल, प्रेम मित्तल समेत संघ के कई सदस्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK