जुलूस में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंधित, आग व ट्यूबलाइट का नहीं होगा खेल

झारखंड
Spread the love

  • चक्रधरपुर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। रामनवमी, ईद, सरहुल और हिंदू नववर्ष के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। थाना प्रभारी राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता, अखाड़ा के लाइसेंसधारी और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों ने आगामी त्योहारों के दौरान संभावित समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। इसके साथ ही शहर में व्याप्त साफ-सफाई और बिजली आपूर्ति की समस्या पर भी ध्यान आकर्षित कराया गया।

थाना प्रभारी राजीव रंजन की ओर से हिंदू नववर्ष पर निकलने वाली शोभायात्रा को समय पर निकालने की अपील की गई। रामनवमी जुलूस के संबंध में लाइसेंस के लिए आवेदन और 20 स्वयंसेवकों की सूची सौंपने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जुलूस में आग और ट्यूबलाइट का खेल नहीं खेला जाएगा। डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी से अपील की कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के विवादित गाने बजाने से बचने और सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक पोस्ट की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि सभी अपने-अपने त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी गलत व्यक्ति को बढ़ावा न दिया जाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK