रूस से स्वदेश लौटा गढ़वा के रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर

झारखंड
Spread the love

  • राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में मृतक के पिता की मांग पर एक्शन

रांची। झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग से रूस की ओओओ एलइव्ही स्टोरी में स्टील फिक्सर के रूप में कार्यरत स्व रवि कुमार के पार्थिव शरीर उनके गृहनगर गढ़वा लाया गया। स्‍टोरी जो इस्टा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कॉरपोरेट पार्टनर है।

बता दें कि स्व रवि कुमार के पिता सच्चिदानंद चौधरी ने विभाग द्वारा संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में अपने बेटे की मृत्यु को लेकर सूचना दी थी। इसके बाद नियंत्रण कक्ष ने प्रोटेक्टर ऑफ एमिग्रेंट से संपर्क करते हुए भारतीय दूतावास, मास्को के सेकंड सेक्रेटरी (कांउसुलर) से संपर्क स्थापित किया। परिणामस्वरूप कंपनी द्वारा पार्थिव शरीर को स्वदेश भेजने की प्रक्रियाओं में तेजी आई। दूतावास ने भी आवश्यक दस्तावेजीकरण पूर्ण कर मृतक के शव को एनओसी प्रदान की।

स्व. रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर फ्लाइट संख्या एसयू 232 द्वारा मास्को से 19 मार्च को दिल्ली रवाना किया गया और 20 मार्च को उनका शव दिल्ली पहुंच गया। रवि कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने में गढ़वा के उपायुक्त ने विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने में महती भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK