jharkhand

झारखंड कैबिनेट की बैठक 21 जून को, होंगे कई अहम निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 21 जून को झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई अहम निर्णय लिये जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने बताया कि कैबिनेट की बैठक रांची में मंगलवार यानी 21 जून, 2022 को होगी। झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में यह अपराह्न 4 बजे से होगी।

इस बैठक में पुलिस निरीक्षक से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए प्रत्येक वर्ष 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा को बहाल करने संबंधी प्रस्‍ताव की मंजूरी मिल सकती है। मुख्‍यमंत्री ने मंत्रिमंडल में प्रस्ताव को भेजने की स्वीकृति पहले ही दे चुके हैं।