उपायुक्त ने खिलाड़ी सुमन प्रजापति को प्रदान किया किट

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने बोशिया खेल से जुड़े खिलाड़ी सुमन प्रजापति को 17 मार्च को खेल किट प्रदान किया। इस किट में खेल में इस्तेमाल होने वाली गेंदें शामिल हैं। सुमन ने इस वर्ष विशाखापत्तनम में आयोजित नेशनल बोशिया चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।

सुमन झारखंड के इकलौते खिलाड़ी हैं, जो इस खेल में किसी जिला का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में ग्वालियर में आयोजित नेशनल बोशिया चैंपियनशिप में युगल जोड़ी के रूप में भी रजत पदक हासिल किया था। सुमन सलगी वर्तमान में कुटमू, लोहरदगा में रहते हैं।

इस मौके पर उपायुक्त ने सुमन प्रजापति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुमन के पिता तालकेश्वर प्रजापति व भाई आदित्य कुमार भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *