कवियों ने कविताओं से गुदगुदाया, ठहाको से सराबोर हुई रांची

झारखंड
Spread the love

  • मारवाड़ी भवन में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

रांची। होली के पावन अवसर पर 12 मार्च, 2025 को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन आयोजन समिति,रांची के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। शिरकत करने वाले कवियों ने रांची के लोगों को अपनी रचनाओं पर ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

कवि सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया एवं मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि उत्साह एवं उमंग के पावन पर्व होली पर आयोजित कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कवि शामिल हुए।

सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुनील पॉल (लाफ्टर चैलेंजर), ठहाको के सरदार जानी बैरागी, हास्य व्यंग कवि रमेश मुस्कान, इटावा वीर रस के कवि गौरव चौहान, श्रृंगार रस की प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती डॉ. भुवन मोहिनी एवं हास्य-व्यंग्य के कवि शशिकांत यादव ने अपनी रचनाएं सुनाई। हास्य रस, वीर रस, श्रृंगार रस, व्यंग कविता कवि-कवित्रि प्रस्तुत कर फगवा के मौसम में श्रोताओं को हंसी के ठहाके की बौछार के साथ-साथ तीखे बाण व्यंग्य का मधुर संगम से सराबोर किया।

कवि सम्मेलन का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी राजेंद्र भुजानिया, मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं विशिष्ट अतिथि सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद अग्रवाल ने किया। कवि सम्मेलन मे पूर्णतया प्रवेश निःशुल्क था। लगभग 3000 श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था थी। महिलाओं के बैठने की विशेष व्यवस्था थी। दर्शकों के लिए एलईडी भी मैदान में लगाए गये थे।

आयोजन में सुरेश चंद्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, अशोक कुमार नारसरिया, पवन शर्मा, पवन पोद्दार, मनोज बजाज, अनिल अग्रवाल, किशोर मंत्री, कमल जैन, अनूप अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, पुनीत पोद्दार, रतन मोर, राजेश भारतीय, अंजय सरावगी, हरि कनोडिया, निर्भय शंकर हरित, चंद्रप्रकाश धेलिया ने सक्रिय योगदान दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK