श्री जीण माता के वार्षिक महोत्सव में मधुर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री जीण माता प्रचार समिति ने आदि शक्ति श्री जीण माता जी का दो दिवसीय 15वां वार्षिक महोत्सव मनाया। महोत्सव के दूसरे दिन मारवाड़ी भवन में प्रातः 10 बजे से माता का अभिषेक विजय पालड़ीवाल ने सपरिवार किया। दोपहर 1 बजे माता की ज्योत प्रज्वलित हुई। फिर पारंपरिक वेशभूषा में 800 महिलाओं ने मंगल पाठ का वाचन किया। पाठ वाचन के लिए जीण धाम से पधारे श्री आनंद पाराशर एवं भागलपुर से आई सुश्री तानिया अग्रवाल ने संगीतमय मंगल पाठ के वाचन के साथ साथ मधुर भजनों की गंगा प्रवाहित की। सबसे पहले “गणेश आराधना से उत्सव की शुरुआत हुई।

पालड़ीवाल परिवार द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर मां श्री जीण भवानी का आह्वान किया। जीण जन्म उत्सव में महिला सदस्यों ने नृत्य के साथ सुंदर प्रस्तुति की। विशेष आकर्षण के रूप में 181 फीट चुनडी माता एवं 51 फीट का गजरा माता को चढ़ाया। माता को छप्पन भोग एवं  निशान माता के दरबार में अर्पित की गई। संस्था की महिला सदस्यों द्वारा प्रसाद व्यवस्था में सहयोग किया गया। हजारीबाग एवं रामगढ़ से आए हुए जीण भवानी के भक्तों का भी मोमेंटो एवं प्रसाद देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का समापन महाआरती से हुआ। कार्यक्रम मे चरण पादुका सेवा डॉ. लालचंद बगड़िया एक्यूप्रेशर संस्था द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल,उपाध्यक्ष विजय पालड़ीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, अजय अग्रवाल, विनय अग्रवाल, गौरव पालड़ीवाल, मनोज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संदीप शर्मा, राजू मित्तल,आनंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मनोज चौधरी, संदीप विजयवर्गीय, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, संगीता अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, रितु शर्मा, ऊषा शर्मा, नीरा शर्मा, सविता शर्मा आदि सदस्य ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *