विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की। एसपी को 8 मार्च को गुप्त सूचना मिली विंडमगंज (उत्तर प्रदेश) की ओर से अवैध विदेशी शराब लोड एक ट्रक नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे निमियाडीह स्थित एनएच-75 के किनारे रॉयल किचन रेस्तरां एंड ढाबा पर खड़ी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री वंशीधरनगर के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित की गई। छापामारी दल ढाबा पर पहुंचा तो पाया कि 12 पहिया ट्रक (एमपी-65 जीए-1620) ढाबा के बाहर खड़ा था। उक्त ट्रक के चालक से ट्रक में लोड सामान से संबंधित पूछताछ की गई तो चालक ने प्लास्टिक स्क्रैप लोड होने की बात बताई। प्लास्टिक स्कैप से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये।
तत्पश्चात छापामारी दल द्वारा चालक के सामने ट्रक को खोला गया तो धान की भूसी से भरा प्लाटिक बोरा पाया गया। उसे हटाने पर उक्त ट्रक में अवैध विदेशी शराब लोड पाया गया। सभी शराब की बोतल पर ‘फोर सेल इन पंजाब ओनली’ लिखा था। ट्रक के चालक ने बताया कि अवैध विदेशी शराब को संगठित गिरोह द्वारा जालंधर (पंजाब) से पटना (बिहार) में होली त्योहार के लिये सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस और सेल्स टैक्स ऑफिसर से बचने के लिए गुरूजी नामक व्यक्ति फोन पर लोकेशन देते हुए चल रहा था।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम
खेता राम, उम्र 24 वर्ष, पिता-सोना राम, पता-दीपला, पो०-सेड़वा, थाना-सेड़वा, जिला-बाड़मेर (राजस्थान)
छापामारी दल में ये शामिल
- सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री वंशीधरनगर।
- रतन कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, अंचल नगर उंटारी।
- आदित्य कुमार नायक, थाना प्रभारी, नगर उंटारी थाना।
- पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार, नगर उंटारी थाना।
- पु०अ०नि० सुन्दर सोरेन, नगर उंटारी थाना।
- पु०अ०नि० रंजन कुमार साह, नगर उंटारी थाना।
- स०अ०नि० अनुज कुमार सिंह, नगर उंटारी थाना।
- स०अ०नि० संजय पासवान, नगर उंटारी थाना।
- आ0/109 कौशल कुमार द्विवेदी, नगर उंटारी थाना।
- सहायक आ0/30 प्रमोद चौधरी, नगर उंटारी थाना।
- सहायक आ0/194 अनिल कुमार राजा, नगर उंटारी थाना।
- सहायक आ0/34 सोनू यादव, नगर उंटारी थाना।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK