- Horoscope Today : 7 मार्च, 2025
मेष
भूमि संबंधी विवाद हल होगा। कहीं से शुभ सूचना मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर- तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेगे।
वृष
जरूरत से ज्यदा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा नहीं आने से मुश्किलें बढ़ेगी।
मिथुन
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कर्क
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश नहीं दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।
सिंह
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कन्या
अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित नहीं होने से तनाव हो सकता है।
तुला
प्रेम प्रसंग में सफलता संभव है। भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को नहीं आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें, नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।
धनु
स्वास्थ्य में सुधार होगा। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन से संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव है।
मकर
अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। दूर पास की यात्रा हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
कुंभ
मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
मीन
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी काम होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से काम में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)