ओरमांझी। अर्पिता महिला मंडल ने समाजसेवा की अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए शांति सदन में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल के तहत संगठन की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह और श्रीमती रीता मिश्रा के मार्गदर्शन में मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों के बीच 50 कंबल, टॉयलेट्री आइटम्स और भोजन के पैकेट वितरित किए।
इस सहायता से शांति सदन के निवासियों को ठंड से राहत, व्यक्तिगत स्वच्छता और पोषण प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के जीएम और मुख्यालय की कमेटी मेंबर्स भी उपस्थित रहे। शांति सदन के निवासियों और कर्मचारियों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
अर्पिता महिला मंडल ने इस पहल को अपने सामाजिक सेवा कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि संगठन आगे भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK