Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 2 मार्च, 2025

मेष

सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतर रहेगा। काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। लवमेट से रिश्ते अच्छे रहेंगे।

वृष

भाग्य का साथ मिलेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। साख बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में भी दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है।

मिथुन

नए व्यापारिक सौदे संभव हैं। कुछ नया निवेश करने से पहले सोच लें। शाम के बाद समय काफी अच्छा रहेगा। उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। तनाव और नकारात्मक विचारों से बचें।

कर्क

इनकम में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। कामों में अच्छा धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। प्रिय को खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। यात्रा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह

अधूरा काम जल्द पूरा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए नये मौके मिलेंगे। छात्रों के लिए करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। बातचीत में अपने शब्द चयन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अविवाहित को कोई प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

तुला

दिन पहले से थोड़ा बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशेंगे। बच्चों से काम में मदद मिलेगी। बदलते मौसम में खुद का ध्यान रखें। ईगो को अलग रखकर काम करने की जरूरत है। संभव है कि कुछ लोगों से विवाद हो जाए।

वृश्चिक

तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। मन में नए-नए विचार आयेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। चुनौतियों का सामना करने में दोस्त और परिचित मदद कर सकते हैं।

धनु

रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में लगाएं। उन्नति के प्रयास सपल रहेंगे। पुराना कारोबार लाभ देगा। रोजगार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे।

मकर

किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। काम करें। परिवार में भी खुशियां आएंगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। प्रियतम का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ

जो काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। सराहना मिलेगी। पद में वृद्धि होगी। विदेश में नौकरी का ऑफर मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

मीन

बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से फायदा होगा। कई लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *