धनबाद। रेल मंडल कार्यालय में पर्सनल विभाग के मुख्य कार्यालय अधीक्षक देबयेंन्दु चौबे ‘राजू’ रिटायर हो गए। उनका सम्मान समारोह धनबाद रेलवे ग्राउंड के गैलरी हॉल में किया गया।
श्री चौबे 1988 की मंडल रेल कार्यालय में बहाली हुई। वे 37 वर्ष कार्य करने के बाद रिटायर हुए। उनकी रेल के कार्य के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी विशेष रुचि थी। क्रिकेट में अधिक झुकाव था।
इसके कारण वह धनबाद रेल मंडल के क्रिकेट खिलाड़ी भी थे। समिति से भी जुड़े रहे। वे ईस्ट सेंटर रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) धनबाद शाखा दो के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे।
उनके परिवार में पत्नी रखी चौबे और पुत्र अभिषेक चौबे हैं। पुत्र आदित्य बिरला ग्रुप, मुंबई में सहायक प्रबंधक हैं। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने बारी-बारी से श्री चौबे के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। केक काटे और उपहार दिया।
विदाई समारोह में वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजित कुमार, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी आरके सिंह, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी अमरेंद्र कुमार, राकेश राव, एनके खवास, अमिताव बनर्जी, नितिन प्रधान, अमीर हाशमी, महादेव सिंह, राकेश कुमार सिंह, राजीव कुमार, तपन भट्टाचार्य, संकु सरकार, गौतम ओझा, आशीष मुखर्जी, मंजरी पांडेय, अनीता, लिपिका चौबे, सुदर्शना पाण्डेय, रजिया, रेल कर्मचारी, क्रिकेट खिलाड़ी, परिवार के सदस्य और शुभचिंतक उपस्थित थे।