शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के कारण हमेशा रखे जाएंगे याद : सचिव

झारखंड
Spread the love

  • सेवानिवृत्‍त हो रहे शिक्षकों एवं शिक्षा पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने शुक्रवार को रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा फरवरी, 2025 में सेवानिवृत्‍त होने वाले दो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं 16 शिक्षकों को विभाग के सचिवालय स्थित सभागार में सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों को मोमेंटो, शॉल एवं सभी तरह की पावनाओं को देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते। आप शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के कारण हमेशा याद रखे जाएंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने शिक्षकों को उनके जीवन भर की मेहनत और योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी सेवानिवृत शिक्षकों को नव साक्षर भारत प्रोजेक्ट उल्लास के जन चेतना केंद्र से जुड़ने का आह्वान भी किया।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उनका योगदान ना केवल एक पीढ़ी तक सीमित रहता है, बल्कि यह अनंत काल तक चलता है। उन्होंने जानकारी दी कि जनवरी, 2025 में भी 28 सेवानिवृत्‍त शिक्षकों को रांची उपायुक्त द्वारा सेवानिवृत्ति के दिन सभी लाभ दिए गए थे।

यह कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेगा। इस अवसर पर अवर सचिव शिक्षा, रांची जिला शिक्षा अधीक्षक,  जिले के सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK