प्रयागराज। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक 45 दिनी महाकुंभ आज बुधवार 26 फरवरी 2025 को शिवरात्रि पर संगम में अंतिम डुबकी के साथ समाप्त हो रहा है।
अब तक, समाज के हर वर्ग के लगभग रिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर आस्था की पवित्र डुबकी लगाई है। महाकुंभ का पवित्र पर्व 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ था, जिसका समापन आज महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान के साथ होगा।
इस दौरान देशभर से आए संतों, साधुओं और श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर पहला अमृत स्नान संपन्न हुआ।
इसके पश्चात दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर और तीसरा बसंत पंचमी के दिन हुआ। तीसरे स्नान के उपरांत कई संत-महात्माओं ने अपने अखाड़ों की ओर प्रस्थान किया।
वहीं महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान संपन्न किया जाएगा। महाकुंभ के अंतिम दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रिवेणी संगम या किसी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह स्नान मोक्षदायी होता है और व्यक्ति के पापों का नाश कर पुण्य प्रदान करता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK