
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) पर करंजो स्कूल के समीप दो बाइक की जोरदार टक्कर हुई। इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर एक बजे की है। दो बाइक तीखे मोड़ पर टकरा गईं।
घायल युवकों में नकटी पंचायत के पोंगड़ा गांव निवासी उमित नायक और सोनुवा कपिल गांव निवासी मुकेश नायक शामिल हैं, जो इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए चक्रधरपुर आ रहे थे। अन्य दो घायल युवक चक्रधरपुर भलियाकुदर गांव निवासी अरुण गागराई और चंद्री गांव निवासी अरविंद बिरुवा हैं।
घटना के बाद कराईकला पुलिस ने एम्बुलेंस और टेम्पो की मदद से घायल युवकों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बाइक चलाना था। घटना के बाद एक बाइक का पहिया खुलकर रास्ते में गिर गया था। घायल युवकों के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर ले गए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK