आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय परिसर में वैवाहिक विवाद और चेक अनादरण को लेकर विशेष लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान चार बेंच का गठन किया गया। बेंच संख्या एक वैवाहिक विवाद संबंधी मामले के लिए प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष के नेतृत्व में बनाया गया।
साथ ही बेंच संख्या दो सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, एमएसीटी केसेज, इलेक्ट्रिसिटी एक्ट केसेज के लिए एडीजे प्रथम अखिलेश कुमार तिवारी, बेंच संख्या तीन म्युनिसिपल, लेबर, म्यूटेशन, सर्टिफिकेट केसेज, बैंक सहित अन्य मामले के लिए सब जज द्वितीय श्रीमती अर्चना कुमारी और बेंच संख्या चार क्रिमिनल कंपाउंडेबल केसेज, एनआई एक्ट, एमभी एक्ट, फॉरेस्ट केसेज आदि मामले के लिए सीजेएम केके मिश्रा के नेतृत्व में गठन किया गया।
डालसा सचिव ने बताया कि आयोजन में 44 मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें क्रिमिनल कंपाउंडेबल ऑफेंस के 13 मामले, एनआई एक्ट के 23 मामले, वैवाहिक विवाद के 6 मामले, फॉरेस्ट का एक और एमभी एक्ट का एक मामला शामिल है। कुल 43,16,525 रुपए की वसूली हुई।
सचिव ने बताया कि 8 मार्च को वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में किया जाएगा। इस आयोजन का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK