बॉलीवुड के गाने पर दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने लगाए ठुमके, वायरल वीडियो का यह है सच

पोस्टमार्टम देश नई दिल्ली
Spread the love

नयी दिल्ली (पीटीआई)। बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही एक महिला का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया गया है कि वीडियो में दिख रही यह महिला दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं।

पीटीआई की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रही यह महिला रेखा गुप्ता नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम यूजर संगीता मिश्रा है।

दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने 20 फरवरी को वायरल वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि डांस कर रही यह महिला दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं।

वायरल वीडियो में लिखा है,  “ये संघी का भी न ढूंढ ढूंढ के लाते हैं चीप मिनिस्टर रेखा रॉक्ड पब्लिक शॉक्ड” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनसॉट यहां देखें।

पड़ताल

दावे की पुष्टि के लिये डेस्क ने वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को गूगल लेंस के जरिये रिवर्स इमेज सर्च किया। ऐसा करने पर हमें वायरल वीडियो से हूबहू मिलता एक वीडियो संगीता मिश्रा नाम की इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिला।

उन्होंने इस वीडियो को 17 फरवरी 2025 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पूरा वीडियो यहां क्लिक कर देखें।

जांच के अगले चरण में डेस्क ने वायरल वीडियो और इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिले वीडियो की तुलना की और पाया कि दोनों वीडियो एक समान हैं।

जांच को आगे बढ़ाते हुए डेस्क ने संगीता मिश्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट को स्कैन किया, जहां हमें इसी तरह के कई डांस वीडियो मिले। अपने प्रोफाइल पर उन्होंने खुद को डांसर बताया है।

इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वह एक डांसर है। इसके अलावा उसने यूट्यूब पर भी अपने डांस के वीडियो अपलोड किए हैं। जांच के दौरान डेस्क को उनके यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो भी मिला।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी ने पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को बुधवार (19 फरवरी) को विधायक दल का नेता चुना। इसके बाद रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट यहां, यहां और यहां क्लिक कर देखें।

जांच के अंत में डेस्क ने इंस्टाग्राम यूजर संगीता मिश्रा से संपर्क किया है। जवाब मिलते ही कॉपी अपडेट कर दी जायेगी।

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में दिख रही यह महिला रेखा गुप्ता नहीं बल्कि इंस्टाग्राम यूजर संगीता मिश्रा है।

दावा

बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही यह महिला दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं।

तथ्य

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ।

निष्कर्ष

वायरल वीडियो में दिख रही यह महिला रेखा गुप्ता नहीं बल्कि इंस्टाग्राम यूजर और डांसर संगीता मिश्रा है।

यह कहानी मूल रूप से [पीटीआई] द्वारा प्रकाशित की गई थी (https://bhasha.ptinews.com/fact-detail/2311531) और इसे शक्ति कलेक्टिव के तहत [dainikbharat24.com] द्वारा पुनः प्रकाशित किया गया है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *