स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

झारखंड
Spread the love

रांची। धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में वर्ष भर में होने वाली गतिविधियों में सफल होने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूए की क्षेत्रीय प्रमुख श्रीमती संगीता लाल थीं। कार्यक्रम में श्लोक वाचन, चित्रकला, भाषण, सुलेख, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गुंजन भसीन ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि यह सभी गतिविधियां विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण अंग है। यह उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं को सुधारता है। पढ़ाई की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों की शारीरिक और मानसिक वृद्धि होती है, जो उनके भविष्य के लिए आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने बड़े मनोयोग से भाग लिया। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन का परिणाम देखा और उन्हें अपनी उपलब्धि पर गर्व हुआ।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गुंजन भसीन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्हें आगे भी इसी तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK