Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम आज यानी मंगलवार से बदल गया। आसमान में आंशिक बादल छा गए। कल यानी 19 फरवरी से लगातर चार दिन बारिश होगी। कई जगह गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। इसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा। अगले 5 दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 18 फरवरी, 2025 को दी।
कल यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 19 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
20 को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 20 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
21 को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 21 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इसका असर पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
22-23 को बारिश
केंद्र के अनुसार 22 और 23 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।
यहां वज्रपात की आशंका
- केंद्र के अनुसार 19 जनवरी को राज्य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
- इसी तरह 20 और 22 फरवरी को राज्य भर में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK