धूमधाम से मनाई गई संत गुरु रविदास जयंती

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बीरबंधा पंचायत अंतर्गत बगही गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 648वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। पूजा के बाद संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीरबंधा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार ठाकुर, बीडीसी प्रतिनिधि अनि‍ल कुमार भारती, पूर्व मुखिया अलिजामा अंसारी सहित अन्‍य ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बीडीसी प्रतिनिधि अनि‍ल कुमार भारती ने कहा कि संत गुरु रविदास महान संत गुरु थे। हमें उनके विचारों को जीवन में अपनाना चाहिए। गुरु रविदास के विचार ‘मन चंगा तो कठौती मे गंगा’ का बहुत ही बातों का उल्लेख किया जाता है।

मौके पर समाजसेवी सह पूर्व शिक्षक रामलोचन राम, रामटहल राम, रामनाथ राम, रामलगन राम, सुरेन्द्र राम, जितेन्द्र भारती, शिक्षक राजवंश राम, धर्मेंद्र कुमार,राकेश उरांव, छोटू ठाकुर, दीपक ठाकुर, राजीव डेविड, ओमप्रकाश कुमार दास, सावन भारती, क्लब अध्यक्ष दीपक राज, कोषाध्यक्ष निशांत प्रकाश जाटव, सचिव आशीष जाटव, सदस्य सुनील भारती, रंजीत भारती, राज आर्यन, मोती कुमार, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, मिथलेश कुमार, अंकित कुमार सहित अन्‍य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK