नेशनल कुकरी कॉन्टेस्ट सीज़न-7 की रनर-अप रहीं रांची की सुमोना देब

झारखंड
Spread the love

रांची। नेशनल कुकरी कॉन्टेस्ट ‘कहीं गुम ना हो जाएं’ सीज़न-7 का समापन नोएडा स्थित इंडियन कलिनरी इंस्टीट्यूट और एनसीएचएम में हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 50 राज्य-फाइनलिस्ट शामिल हुए। उन्होंने लाइव कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी असाधारण पाक-कला कौशल का प्रदर्शन किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, कन्याकुमारी की फ़ातिमा शीबा ने नेशनल विनर का खिताब जीता। प्रथम रनर-अप झारखंड, रांची से सुमोना देब और जम्मू से चरणजीत कौर द्वितीय रनर-अप बने। शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमशः ₹51,000, ₹31,000 और ₹21,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागि प्रियंका जैन को विशेष ज्यूरी अवार्ड ₹11,000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की झारखंड की स्‍टेट को-ऑर्डिनेटर श्‍वेता नारायण तिवारी ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में भी पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें आईएचएम मुंबई से रुशत कुलकर्णी, मधु स्मिता खातुआ, सुभद्रा पटेल, अंशमीत सिंह, नेलुफर सिद्दीक़ी, शिल्पा जैन शामिल थे।

सुमोना देब

इसका आयोजन एनजीओ लेट्स गीव बैक द्वारा किया गया। यह पहल दिवंगत सुश्री बबिता सक्सेना द्वारा वर्ष 2016 में शुरू की गई थी। उनके निधन (16 मई 2021) के बाद उनके सपने को सेवानिवृत्त कर्नल अतुल सक्सेना, को-फाउंडर के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “हमारी विरासत, हमारे व्यंजन” थी।

यह प्रतियोगिता 13 राज्यों में राज्यस्तरीय चरणों के माध्यम से आयोजित की गई। इनमें दिल्ली/एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड, जम्मू एवं कश्मीर और महाराष्ट्र शामिल हैं। प्रत्येक राज्य के विजेता ग्रैंड फिनाले में प्रतिष्ठित नेशनल टाइटल के लिए प्रतिस्पर्धा करने पहुंचे।

इस आयोजन के संचालन का नेतृत्व को-फाउंडर अतुल सक्सेना के मार्गदर्शन में चीफ को-ऑर्डिनेटर रीना मुखर्जी द्वारा नेशनल को-ऑर्डिनेटर वंदना जग्गी एवं राज्य को-ऑर्डिनेटर्स के योगदान से किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK