Jharkhand Weather : बीते 24 घंटे में 3 डिग्री बढ़ा तापमान, जानें अपने जिले का पारा

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में सर्दी अब कम होने लगी है। तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी रांची से सटे कांके का न्‍यूनतम तापमान बीते 24 घंटे में करीब 3 डिग्री सेल्यिस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुमला जिले का न्‍यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसी तरह न्‍यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

कांके का तापमान बढ़ा

रांची से सटे कांके का तापमान पिछले 24 घंटे में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बीएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी को न्‍यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था। यह 11 फरवरी को 13.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। हवा की गति 1.7 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

ये है जिलावार तापमान

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK