धनबाद। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल, कतरास के सौजन्य से राजेन्द्र कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में विभिन्न विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानस्वरूप सभी को मोमेंटो एवं फुलमाला दिया गया। अंचल समिति की ओर से प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष संजमय कुमार, जिला महासचिव सियाराम सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
सेवानिवृत्त शिक्षक अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व महासचिव नन्द किशोर सिंह, बाघमारा राज्य प्रतिनिधि तापस कुमार ख्वाश, राजेन्द्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास की शिक्षिका ललीता रानी गुप्ता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बौआ की शिक्षिका कौशल्या देवी को मोमेंटो एवं फुलमाला दिया गया। अंचल कतरास की ओर सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्रतिमाह सुचारू रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK