जमशेदपुर। प्राथमिक विद्यालय महतोपाड़ा, सोनारी के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार का प्रोन्नति के बाद स्थानांतरण हो गया। विद्यालय परिवार ने सुनील कुमार के लिए ‘विदाई सह सम्मान समारोह’ आयोजित किया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष रूद्र प्रसाद महतो, वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती जानकी कर्मकार, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, वर्तमान उपाध्यक्ष संजय केसरी, संयुक्त सचिव माधिया सोरेन मौजूद थे। इस अवसर पर विद्यालय के कई अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण, विद्यालय के वर्तमान और कई पूर्व छात्र मौजूद थे।
सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा सुनील कुमार को माला पहनाकर, बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय के वर्तमान प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सुनील कुमार को एक आदर्श शिक्षक बताते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं ईमानदारी के कारण ही प्राथमिक विद्यालय, महतोपाड़ा में उनके कार्यकाल में विद्यालय का काफी विकास हुआ है। इस विद्यालय की गणना प्रखंड ही नहीं, बल्कि जिले के अच्छे विद्यालयों में की जाती है। उनके कार्यकाल में ही विद्यालय भवन का निर्माण हुआ था। इस विद्यालय को संवारने में उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। विद्यालय परिवार को सदैव उनकी कमी खुलती रहेगी।
विद्यालय का वर्तमान प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि श्री कुमार की कमी हमेशा खलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों द्वारा श्री कुमार को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सुनील कुमार ने कहा कि इस विद्यालय में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी से काफी सहयोग मिला। अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया। सभी के सहयोग का ही परिणाम है कि आज विद्यालय में सभी आवश्यक भौतिक संसाधन उपलब्ध है। इस क्षेत्र में विद्यालय की गिनती एक अच्छे सरकारी विद्यालय के रूप में होती है। उन्होंने भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संध्या कुमारी ने दिया। विदाई के अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र, अभिभावक, एसएमसी सदस्य, शिक्षक भावुक हो गए। सभी की आंखें नम हो गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK