स्कूटी सवार दंपती को बाइक ने मारी टक्कर, तीन की मौत

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके थाना क्षेत्र के हुसीर रिंग रोड मिलन चौक के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी सवार दंपती को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है।

कांके थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवक सुमित महतो (16) व स्कूटी सवार दंपती सुदर्शन पाल लुगुन (60) और उषा लुगुन की घटनास्थल पर मौत हो गई। बाइक सवार मृतक सुमित का दोस्त सचि‍न मुंडा को सिर, हाथ व पैर में गंभीर रूप से चोटें आई है। उसका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक मनातू गांव के रहने वाले हैं। जबकि, स्कूटी दंपती लोवर बाजार क्षेत्र रांची के निवासी थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा दिया। घायल सचिन मुंडा को भी इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया। जिसे बाद में परिजनों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया है।

मनातू के ग्राम प्रधान राजेश मुंडा ने बताया कि मृतक सुमित महतो के बडे़ भाई की शादी शुक्रवार को होनी है। शादी की तैयारी को लेकर मनातू स्थित घर से दोनों दोस्त नेवरी विकास की ओर निकले थे। उसी बीच दर्दनाक हादसे की खबर मिली, जिससे पूरे गांव सदमे में है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *