विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। केतार प्रखंड क्षेत्र के राज्यकीय मध्य विद्यालय प्रांगण में सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रमुख चंद्रावती देवी, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी सहित केतार पंचायत मुखिया प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि विद्यालय में ऐसे आयोजन होना चाहिए, ताकि बच्चे को अपना हुनर दिखाने का मौका मिले। यही बच्चे आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो अपना सहित विद्यालय, गांव और प्रखंड का भी नाम रौशन करेंगे।
प्रमुख ने विद्यालय के सास्कृतिक मंच बनवाने की घोषणा की। मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि हमारे पंचायत के बच्चों में हुनर की कमी नहीं है। विद्यालय प्रबंधन ऐसे आयोजन करवाते रहे, इसमें जो भी सहयोग होगा, अवश्य करेंगे।
इस मौके पर उपमुखिया संजय पाल, विश्वनाथ प्रसाद, प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार, शिक्षक संतोष ठाकुर, प्रेम कुमार, संजय ठाकुर, सुरेंद्र कमलापुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK