
खूंटी। झारखंड की एक महिला थाना प्रभारी को गुरुवार को 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। यौन शोषण के मामले को रफा दफा करने के लिए पैसा ले रही थी।
रांची की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने खूंटी महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह को 15 हजार घूस लेते हुए खूंटी थाना से गिरफ्तार किया। एक केस में मदद करने के एवज में पैसे की मांग की थी। इसकी शिकायत एसीबी में की गयी थी। मामले के सत्यापन के बाद एसीबी ने आरोप को सही पाया। आज उसे घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। टीम उसे अपने साथ रांची ले आयी।
जानकारी के अनुसार खूंटी की एक आदिवासी महिला ने किसी शख्स पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मामले को लेकर महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई थी। थाना प्रभारी इस मामले की लीपापोती करने में लगी हुई थी। एसीबी की टीम ने महिला थाना के चेंबर से रुपये लेते पकड़ा।