- यूपीएस और एनपीएस दोनों शिक्षक, कर्मचारी के हित में नहीं -विक्रांत
रांची। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के आलोक NMOPS झारखंड/JHAROTEF ने यूपीएस की प्रति जलाकर विरोध किया। राज्य के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी केंद्र सरकार द्वारा जारी unified pension scheme के गजट की सांकेतिक प्रतियां जलाई। यूपीएस गो बैक, एनपीएस गो बैक के नारे लगाए।
एनएमओपीएस के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले केन्द्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना, यूपीएस का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना के बारे में केन्द्र सरकार द्वारा दावा किया जा रहा था कि यूपीएस कर्मचारियों के हित में है। हालांकि वास्तविकता का आकलन करने पर पता चलता है कि यह कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई को लेकर उसी पैसे को वापस देने की योजना बनाई है, जो कहीं से भी पेंशन नहीं है। यह एनपीएस का ही बदला हुआ स्वरूप है।
प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पूरे देश में यूपीएस के विरोध का आह्वान किया है। इसका अनुपालन एनएमओपीएस, झारखंड ने भी किया। इसके तहत राज्य के 24 जिलों के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों एवं स्कूली शिक्षकों ने यूपीएस का विरोध स्वरूप सांकेतिक प्रतियां जलाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है।
झारखंड की पेंशन व्यवस्था ओपीएस सबसे बेहतर है। यही व्यवस्था देश के सभी राज्यों के साथ केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए भी लागू होनी चाहिए। अगर कभी भी झारखंड में यूपीएस की बात होगी, तो इसका जोरदार विरोध किया जाएगा। एनएमओपीएस अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर इसका पूरजोर विरोध करेगा।
एनएमओपीएस के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने झारखंड सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को मजबूत तरीके से लागू किया है। इसके लिए हम सभी कर्मचारी व शिक्षक झारखंड सरकार के आभारी हैं। इसी तरह की पेंशन व्यवस्था देश के अन्य राज्यों में लागू करने की मांग करते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8