संघों ने स्वास्थ्य सचिव का जताया आभार, सेवानिवृति उम्र 62 वर्ष करने की मांग

झारखंड
Spread the love

  • कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा को लागू करने को सेवा संघों ने बताया ऐतिहासिक

रांची। झारखंड राज्य सरकारी कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा को मार्च, 2025 से लागू करने के सरकार के निर्णय संबंधी संकल्प निर्गत करने पर राज्य के विभिन्न संवर्गों के सेवा संघों ने खुशी जाहिर की। आज स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से मिलकर उन्हें इस ऐतिहासिक कार्य के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया।

सेवा संघ के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य के सरकारी सेवकों और सेवानिवृत कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा के सुरक्षा कवच से आच्छादित करना प्रशंसनीय कदम है। आभार जताने वालों में झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद, महासचिव सचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा, उपाध्यक्ष विनय कुमार वर्णवाल, अमित कुमार, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, संगठन महामंत्री असादुल्लाह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, रांची और खूंटी के जिला अध्यक्ष क्रमशः सलीम सहाय तिग्गा, संजय कंडुलना, झारखंड वित सेवा के अध्यक्ष रतन कुमार, महासचिव अमोद कुमार वर्मा, झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के आदिल जहिर, मृत्युंजय झा रामसेवक महतो,जयराम प्रसाद, बालेश्वर पासवान आदि शामिल रहे।

इसके बाद सभी सेवा संघों ने संयुक्त बैठक हुई। इसमें सरकारी सेवकों की सेवानिवृति उम्र 62 वर्ष करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से सेवानिवृति उम्र सीमा 62 वर्ष करने की मांग सरकार से किया गया। सभी सेवा संवर्गों में संवर्ग के उच्च पदों पर कर्मचारी, अधिकारियों की कमी एवं अन्य पहलुओं को देखते हुए सबों ने इस मांग को समय की मांग बताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8