- रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के हैं एनएसएस के टीम लीडर
रांची। रांची विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग के एनएसएस के टीम लीडर पुरुषोत्तम कुमार का चयन नई दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि के रूप में हुआ है। वे 26 जनवरी को तिरंगे को सलामी देंगे। पूरे देश से एनएसएस के 200 स्वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में किया गया है।
इस उपलब्धि पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि श्री कुमार ने पूरे विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। कर्तव्य पथ पर तिरंगे की सलामी देना गर्व की बात है। उन्होंने बधाई एवं शुभकामाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुरुषोत्तम कुमार के साथ उनकी माता आशा देवी को भी आमंत्रित किया गया है।
रांची विश्वविद्यालय की विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अमर कुमार चौधरी एवं एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना गर्व की बात है। विश्वविद्यालय के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे अनेकों एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रेरणा मिलेगी।
पुरुषोत्तम का चयन होने पर आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, कुलानुशासक डॉ एमसी मेहता, डीआर डॉ प्रीतम कुमार, कुलसचिव डॉ गुरु चरण साहू, परीक्षा नियंत्रक डॉ विकास कुमार सहित कई पदधारियों ने बधाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8