रांची। श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में चतुर्थ दिवसीय श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव आगामी 13 फरवरी से शुरू होगा। यह 16 फरवरी, 2025 तक चलेगा। इसके पोस्टर का विमोचन 19 जनवरी को किया गया।
अध्यक्ष श्रवण जलान एवं महामंत्री मंटू जालान की अध्यक्षता में महोत्सव की कमेटी का गठन किया गया। इसमें प्रकाश दालानियां को महोत्सव संयोजक बनाया गया। सदस्यों को अलग-अलग विभाग के कार्यभार की जिम्मेदारी दी गई। सभी सदस्यों में अपने विभाग के कार्यभार को सहर्ष स्वीकार किया। महोत्सव को सुन्दर एवं भव्य रूप देने के लिए अपनी तरफ से प्रभु श्री श्याम के इस महोत्सव में अपनी सेवा देने का संकल्प लिया।
अमित चौधरी ने बताया कि इस शुभ अवसर पर महोत्सव कमेटी द्वारा श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव-2025 के पोस्टर का विमोचन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पवन शर्मा, जयदीप राज, पवन लोहिया, राजेश अग्रवाल, भुट्टू सिंह, अजय केडिया सहित श्री श्याम परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8