अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर जब्त, 8 लोगों पर एफआईआर

झारखंड
Spread the love

पलामू। जिले में खनन से जुड़े सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने को लेकर पलामू उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं। इसके आलोक में जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की अहले सुबह अवैध बालू का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया। एक ट्रैक्टर को चालक अपने साथ लेकर फरार हो गया। साथ ही, आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी।

ऐसे हुई कार्रवाई

दरअसल, जिला खनन पदाधिकारी को रात के अंधेरे में बालू के खनिजों का अवैध परिवहन किये जाने को लेकर गुप्त सूचना मिली। इसके बाद खनन पदाधिकारी द्वारा खान निरीक्षक हरेंद्र कुमार एवं शुभम कुमार को गुरुवार की सुबह पांच बजे जांच के लिए पांकी एवं सदर अंचल अंचल अंतर्गत रजवाडीह भेजा गया। इस दौरान रजवाडीह मुख्य मार्ग से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। वहीं, पांकी के सूर्यवान मोड़ से एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इस दौरान एक ट्रैक्टर को चालक लेकर फरार होने में कामयाब रहा। इस दौरान अवैध परिवहन से जुड़े 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8