
रांची। विशाखापट्टनम में आयोजित आठ दिवसीय नेशनल पारा बोशिया चैंपियनशिप प्रतियोगिता मे झारखंड के लोहरदगा निवासी दिव्यांग सुमन प्रजापति ने रजत पदक जीता। सुमन प्रजापति ने पूर्व में मध्य प्रदेश में स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित बोशिया चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीता था।
सुमन प्रजापति व्हीलचेयर प्लेयर है। उनका दोनों पैर और हाथ पूरी तरह काम नहीं करते हैं। सुमन प्रजापति ने बताया कि 9 जून 2016 को एक दुर्घटना के बाद उसे स्पाइन कॉर्ड इंजरी हो गया था। उसी समय से वह चलने फिरने में असमर्थ है।
सुमन प्रजापति के नेशनल बोशिया चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर झारखंड पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदधारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। सुमन प्रजापति को बधाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8