
रांची। किसी भी प्रकार की सेवा करने के बाद मिलने वाली ख़ुशी अनमोल होती है। लायंस क्लब ऑफ़ रांची ईस्ट के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने कही। वे क्लब द्वारा दशम फाल के नज़दीक तूंजू गांव में आयोजित सेवा शिविर कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में गांव के लगभग 300 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोंस की जन्मतिथि 13 जनवरी है। संस्था के दिशा निर्देश पर इस सप्ताह में सेवा का विशेष अभियान चलाया जाता है। इस क्रम में अल्बर्ट एक्का चौक पर जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं निरामया अस्पताल कोकर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में मोतियाबिंद के 25 मरीज़ों का ऑपरेशन भी हुआ।
कार्यक्रम में सचिव सुनिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, पूर्व जिलापाल राजेश गुप्ता पवन, सदस्य लक्ष्मी नारायण गुप्ता, रामकृष्ण जी, बिनोद कुमार सिंह, अजित गुप्ता, संतोष अग्रवाल आदि उपस्थित थे। यह जानकारी क्लब की पीआरओ अनिता झा ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8