गिरिडीह। विदेश में प्रवासी मजदूर की मौत का मामला प्रकाश में आया है। झारखंड के गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के प्रवासी मजदूर उमेश सिंह (35) की मौत मलेशिया में हो गई। रविवार को सुबह में उसकी मौत होने की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों ने शव मंगाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 10 बजे ही युवक ने वीडियो कॉल से अपने परिजनों से बात की थी। परिजनों को सात घंटे बाद उसकी मौत की खबर मिली। मृतक डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो निवासी चेतलाल सिंह का पुत्र था। वह मलेशिया में एफजीभी कंपनी में काम करता था। उसकी मौत की वजह की जानकारी परिजनों को नहीं मिली है। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
उमेश सिंह अपने पीछे पत्नी और बेटी किरन कुमारी (17), पूजा कुमारी (13) और बेटा पप्पू कुमार (15) को छोड़ गया है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है और गांव में भी शोक की लहर है। इस बीच प्रवासी श्रमिकों के हितों को लेकर काम करने वाले सिकन्दर अली ने सरकार से शव मंगवाने की मांग की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8