बोकारो। आयुष राज ने 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 में राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। दिल्ली में 10 से 12 जनवरी, 2025 तक भारत सरकार ने इस कार्यक्रम का संचालन किया था।
झारखंड की पूरी टीम के साथ आयुष राज केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी द्वारा आयोजित रात्रि भोजन में शामिल हुए। मंत्री से संवाद किया।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आयुष संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री देश भर के चयनित युवाओं से विभिन्न विषयों पर उनके विचार से अवगत होंगे। प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।
आयुष राज अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बोकारो जिला महासचिव राजेश कुमार सिन्हा के ज्येष्ठ सुपुत्र हैं। उनके पुत्र की उपलब्धि पर शिक्षकों ने श्री सिन्हा को बधाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX