- Horoscope Today : 8 जनवरी, 2025
मेष
तनाव और घबराहट से बचें। ये सेहत पर असर डाल सकते हैं। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। उन लोगों पर नज़र रखें, जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं।
वृष
समस्याएं मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। प्यार का जज़्बा ठण्डा पड़ सकता है। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। वैवाहिक संबंध कच्चा लग सकता है।
मिथुन
किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता से मानसिक संतोष मिलेगा। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। समृद्धि लेकर आएगा। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। रोमांस दिल पर क़ाबिज़ है। मोबाइल फ़ोन काम में बाधा खड़ी कर सकता है।
कर्क
खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज़्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं।
सिंह
छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएंगे। घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आपकी उपलब्धी परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी। अपनी क़ामयाबी की फ़ेहरिस्त में एक नया मोती जड़ेंगे। ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें।
कन्या
पैसा बना सकते हैं, बशर्ते अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
तुला
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। जल्दबाज़ी में निवेश न करें। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। अपना आपा नहीं खोएं। इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। शोहरत बढ़ेगी।
वृश्चिक
सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बन सकती हैं। परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है। आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है।
धनु
रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। लालच की नहीं। प्रिय के साथ ख़रीदारी करने जाते समय ज़्यादा आक्रामक व्यवहार नहीं करें। विरोधी ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा।
मकर
भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। नाती-पोतों से काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। रोमांस दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। कड़ी मेहनत और पर्याप्त कोशिश अच्छा फल देगी।
कुंभ
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत नहीं हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएं। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। निवेश करने से बचना चाहिए। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है।
मीन
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। मन में जल्दी पैसे कमाने की इच्छा होगी। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। संभव है कि आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से नहीं समझ सकें। धैर्य बनाए रखें, जल्दी ही वे आपकी बातों को समझ सकेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)