बीएयू के सेवानिवृत्त एसओ समीउल्लाह अंसारी की मृत्‍यु, शोक जताया

झारखंड
Spread the love

रांची। बीएयू के सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर (एसओ) मोहम्मद समीउल्लाह अंसारी (65) की रविवार देर शाम मृत्‍यु हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद मेदांता में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही बीएयू के अधिकारी, कर्मचारी व पैतृक गांव हुसीर के ग्रामीणों में शोक व्याप्त हो गया।

दिवंगत अंसारी का पार्थिव शरीर को हुसीर गांव स्थित कब्रिस्तान में सोमवार दोपहर 2 बजे जनाजे की नमाज पढ़कर मिट्टी दी गई। उनके अंतिम यात्रा में बीएयू के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। वे हुसीर अंजुमन कमेटी के कोषाध्यक्ष पद पर रहकर समाजिक कार्यों में भी शामिल रहे।

उनके निधन पर विधायक सुरेश कुमार बैठा, कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, डॉ. डीके रुसि‍या, हुसीर अंजुमन के सदर सुलेमान अंसारी, नायब सदर शकिल अंसारी, सेक्रेट्री नसीम अंसारी, नायब सेक्रेट्री नेसार अहमद, जमील अख्तर, मुखिया आरती उरांव, पूर्व मुखिया विजय उरांव, कयुम अंसारी आदि ने शोक जताया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX