रांची। झारखंड में बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने केजी से वर्ग 8 तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद कर दी है। इसका आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने 4 जनवरी को जारी किया। इसपर विभागीय सचिव का अनुमोदन प्राप्त है।
आदेश में कहा गया है कि शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में 7 जनवरी से 13 जनवरी, 2025 तक के लिए वर्ग-केजी से वर्ग-8 तक की कक्षायें बंद रहेंगी।
आदेश में कहा गया है कि वर्ग 9 से 12 तक की कक्षायें एवं सभी प्रकार के आवासीय विद्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे।
उपरोक्त अवधि में सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों के प्राथमिक एवं उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक (माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों सहित) नियमित रूप से आएंगे। विद्यालय में उपस्थित होकर U-DISE+ 2024-25, बच्चों के APAAR Id Generation एवं Household Survey आदि से संबंधित कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX