Jharkhand Weather : तापमान में 5 डिग्री गिरेेेगा, जानें नए साल में आपके जिले का कितना रहेगा पारा

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। उत्‍तर-पश्चिम की ठंढी हवा झारखंड की ओर आने लगी है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में न्‍यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 30 दिसंबर, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 1 से 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल ये रहेगी ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मंगलवार को राज्‍य के उत्‍तरी भाग में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

अगले 5 दिनों का जिलवार तापमान

इसका ख्‍याल रखें

घना कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj