रघुबर दास ने दिया इस्‍तीफा, कई राज्‍यों के राज्‍यपाल बदले, यहां देखें सूची

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने कई राज्‍यों के राज्‍यपाल को बदल दिया है। ओडिशा के राज्‍यपाल रघुबर दास ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उनका इस्‍तीफा राष्‍ट्रपति ने स्‍वीकार कर लिया है।

राष्‍ट्रपति भवन से जारी आदेश के मुताबिक अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX