
मुंबई। दुखद खबर महाराष्ट्र के पुणे शहर से आई है, जहां फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना रविवार देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट में वाघोली इलाके में हुई। यहां फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
घटना के बाबत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘केसनंद फाटा इलाके के पास फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे। एक ट्रक ने इनको रौंद दिया। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। फुटपाथ पर सो रहे लोगों में ज्यादातर मजदूर थे। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
इस बात की जांच की जा रही है कि ड्राइवर ने कहीं शराब तो नहीं पी हुई थी।’’ पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वैभवी पवार (1 साल), वैभव पवार (3 साल) और विशाल पवार (22 साल) के रूप में हुई है। शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX