हर हाल में कल से सभी केंद्र में धान अधिप्राप्ति शुरू करने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य की डीडीसी ने की समीक्षा

पलामू। जिले के निबंधित 41 पैक्सों में 15 दिसंबर से ही किसानों से धान की अधिप्राप्ति शुरू है। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में धान अधिप्राप्ति कार्यों की समीक्षा बुधवार को की। इस दौरान उन्होंने सभी से कहा कि विभिन्न मीडिया में कई केंद्रों पर धान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने से संबंधित खबरों का आना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरों से जिला प्रशासन की छवि धूमिल होती है।

सभी पैक्सों की जानकारी ली

बैठक में उन्होंने सर्वप्रथम एक-एक कर सभी पैक्सों में धान अधिप्राप्ति कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जहां भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां के कारणों से अवगत हुए। इस दौरान श्री अहमद ने पाया कि कई केंद्रों का उद्घाटन कार्य नहीं होने से किसानों से धान की खरीदी नहीं हो पाई है। इस पर उन्होंने ऐसे सभी केंद्रों का हर हाल में 19 दिसंबर तक उद्घाटन के पश्चात धान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

लगातार निरीक्षण करने के निर्देश

बैठक में उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले क्रय पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने एक प्रखंड स्तर पर एक ही नोडल पदाधिकारी बनाने पर बल दिया। इस कार्य में कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्तर से भी कोई कोताही ना बरती जाये, डीएसओ प्रीति किस्कु को यह सुनिश्चित करने की बात कही। बीडीओ-सीओ व नोडल पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति कार्यों का लगातार निरीक्षण करने को लेकर निर्देशित किया गया। मौके पर उपरोक्त के अलावे क्रय पदाधिकारी, सहकारिता कार्यालय से सहायक निबंधन सहयोग समिति, नोडल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी एवं राइस मिलर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX