किसलय विद्या मन्दिर ने मनाया 36वां वार्षिक उत्सव

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा स्थित किसलय विद्या मन्दिर ने 18 दिसंबर, 2024 को 36वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। स्‍कूल की स्थापना 15 अगस्त 1988 को हुई थी।

मुख्य अतिथि वेद प्रकाश बाग्ला (सचिव-श्री शिव नारायण मरवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला, सहायक सचिव-नागरमल मोदी सेवा सदन, उपाध्यक्ष एवं ट्रस्टी चिन्मय मिशन आश्रम) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ के खिलौने, मनमोहक क्राफ्ट, एग्जीबिशन एवं सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि वेद प्रकाश बाग्ला ने बेस्‍ट स्‍टूडेंट एंड बेस्‍ट पैरेंट्रस ऑफ द ईयर 2024 का पुरस्कार दिया। बीआईटी, मेसरा की डीन स्‍टूटेंड अफेयर्स डॉ. भास्कर कर्ण ने सुलेख प्रतियोगिता का पुरस्कार दिया। समाजसेवी सतीश श्रीवास्तव ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में सीनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट सुभाष सिंह एवं असिस्टेंट बीआईटी मेसरा के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के असिस्‍टेंट राम महल वर्मा भी शामिल हुए।

प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन ठाकुर ने बताया कि किसलय विद्या एक ऐसा स्कूल है, जहां शिक्षा के अलावा, भारतीय संस्कृति, परंपरा, नियमित खेल, स्वास्थ्य, मानवीय मूल्य, अनेकता मैं एकता का भाव पे बल दिया जाता है और कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। किसलय विद्या बी.आई.टी. मेसरा संस्थान की देखरख मैं चलाया जाता है।

प्रधानाचार्या ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती जुगो देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX