महाराष्ट्र। बड़ी खबर महाराष्ट्र से आई है, देवेंद्र फडणवीस की नई कैबिनेट का विस्तार रविवार, 15 दिसंबर को होगा। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में होगा।
राज्य में महायुति को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, लेकिन कैबिनेट का विस्तार रुका हुआ था। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार के पहले चरण में महागठबंधन के 33 से 35 मंत्री शपथ लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, नई कैबिनेट में बीजेपी के 23 विधायकों को, शिवसेना शिंदे ग्रुप से 13 विधायकों को और एनसीपी शरद पवार ग्रुप से 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में सीएम समेत अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।