पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने स्‍कूली छात्राओं को बांटी साइकिल

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद व मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। झारखंड सरकार की उन्नति का पहिया योजना अंतर्गत स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि आज बेटियों के जन्म बाद से पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी होने तक विभिन्न योजनाओं के जरिए मदद और लाभ दिया जा रहा है।

गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी शामिल हुए

इसी क्रम में उन्होंने स्वांग दक्षिणी और खम्हरा पंचायत में अबुआ आवास योजना अंतर्गत बने कई घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी शामिल हुए। फीता काटकर लाभुकों का गृह प्रवेश कराया। उन्होंने संबंधित लाभुकों को बधाई दी। कहा कि  हेमंत सोरेन की अगुवाई में हर तबके के गरीबों से लेकर माध्यम वर्ग तक के लोगों को विभिन्न योजनाओं के जरिए लाभांवित कर सहूलियतें पहुंचाई जा रही है। गोमिया के बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं सीओ आफताब आलम ने मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी उनका स्वागत किया।

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गोमिया में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ भी किया। बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित बूथों पर पहुंचकर पोलियो की दवा जरूर पिलाएं। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, लाभुक और विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सहित बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX