Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। यहां के कई जिलों में लगातार दो दिन बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 दिसंबर, 2024 को दी।
तापमान में होगा बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
कल ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 5 दिसंबर को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
6 से ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 6 और 7 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
यहां होगी बारिश
राज्य के उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिमी भागों में 8 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा सहित आसपास के जिलों में देखने को मिलेगा। इसी तरह 9 दिसंबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
इसका रखें ख्याल
घना कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj