

- प्रशिक्षण पूरा करने पर महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया
हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना ने गुरुवार को बिरहोर समुदाय की 30 महिलाओं को बांस से बने उत्पाद बनाने का 15 दिन का प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाणपत्र दिया। साथ ही, परियोजना ने 32 बिरहोर परिवारों को सोलर लाइट्स भी दिया।
यह पहल चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के संस्कृति महिला समिति द्वारा की गई थी। यह सारे कार्य चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आयोजित किया गया था। बिरहोर विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह का हिस्सा है।

प्रमाणपत्र वितरण समारोह में संस्कृति महिला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती राखी गुप्ता, महासचिव श्रीमती सरोज सिंह और सदस्य श्रीमती रंजना रावत ने प्रमुख रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर श्रीमती राखी गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य बिरहोर समुदाय की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। बांस से उत्पाद बनाने के प्रशिक्षण से इन महिलाओं के पास रोजगार का नया विकल्प मिलेगा। सोलर लाइट्स उनके घरों में रोशनी का एक सशक्त साधन होगा।

बांस उत्पादों का प्रशिक्षण बिरहोर समुदाय की महिलाओं के लिए अत्यधिक लाभकारी है। इससे उन्हें ना केवल एक नया कौशल प्राप्त हुआ है, बल्कि यह उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी देता है। बांस से बने उत्पादों की बढ़ती मांग से इन महिलाओं को स्थिर रोजगार मिलेगा। वे अपने परिवारों का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगी।
सोलर लाइट से बिरहोर समुदाय के 32 परिवारों के घरों में बिजली की समस्या का समाधान होगा। इससे रात के समय में वे बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। उनका जीवन स्तर उन्नत होगा।
चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना उनके सामाजिक और आर्थिक कल्याण के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर और अन्य कल्याणकारी गतिविधियां आयोजित करती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX



